PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल चामुंडेरी/खीमाराम मेवाडा तखतगढ़
पाली जिले के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। वर्षों से लंबित चली आ रही पाली की मांग अब पूरी हो गई है। भाजपा सरकार के कैबनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली को अनमोल तोहफा देते हुए बांडी नदी की पुलिया को 04 लेन हाईवे में तब्दील करने की स्वीकृति प्रदान करवाई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर करीब 40 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयासों से इस परियोजना को मंजूरी मिली है, जिससे पाली शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और विकास को नई दिशा मिलेगी। 04 लेन हाईवे बनने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
इस निर्णय से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी और कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत सहित भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह परियोजना पाली के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और आने वाले समय में व्यापार, उद्योग व आवागमन को मजबूती देगी।

