PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार चोरी, नकबजनी के प्रकरणों का खुलासा कर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में घनश्याम सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर मय जाब्ता के द्वारा रामपुरा गांव में हुई नकबजनी का खुलासा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः-परिवादी दिनेश कुमार पुत्र कपुराराम माली निवासी रामपुरा, ने थाना सिरोही सदर पर उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं परिवार सहित सुरत गया हुआ था, उस दौरान दिनांक 05/06.11.2025 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने मेरे रहवासी मकान का ताला तोड़कर मेरे घर में रखी नकदी व जेवरात चोरी कर ले गये। वगैरह पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः-प्रकरण की घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार थाना पर अलग-अलग टीमें गठित कर मुल्जिमान की तलाश जगह-ब-जगह की गई एवं मुखबिर मामूर किए। संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ की गई। तकनीकी व परपंरागत स्त्रोत का उपयोग कर प्रकरण का राजपाश कर एक मुल्जिम को बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।
मुल्जिम द्वारा स्वीकार की गई वारदातेः- गिरफ्तारशुदा मुल्जिम द्वारा प्रकरण हाजा की वारदात
के साथ-साथ थाना कोतवाली सिरोही थानान्तर्गत सिरोही शहर में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया है। मुल्जिम पूर्व में भी चोरी नकबजनी की वारदातों में संलिप्त रहा है। मुल्जिम का पुलिस थाना पिण्डवाड़ा, पुलिस थाना कोतवाली सिरोही, पुलिस थाना शिवगंज व जिला पाली के पुलिस थाना सुमेरपुर, पुलिस थाना फालना के प्रकरणों में चालान पेश हुआ है। उक्त प्रकरणो मे मुल्जिम फरार है। गिरफ्तारशुदा मुल्जिम से वारदात में शरीक अन्य मुल्जिमान व चोरी के माल की बरामदगी के बारे में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तारशुदा मुल्जिमानः- जुमाराम उर्फ झुमाराम पुत्र हीराराम जाति गरासिया, उम्र 27 साल, निवासी नाडी फली, मालप, पुलिस थाना पिण्डवाड़ा, जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
- जगदीश प्रसाद हैड कानि. 618 पुलिस थाना सिरोही सदर।
2 प्रवीण सिह कानि. 861 पुलिस थाना सिरोही सदर। (विशेष भूमिका)
3 श्रवण कुमार कानि. 588 पुलिस थाना सिरोही सदर। (विशेष भूमिका) - डूंगरसिह कानि. 224 पुलिस थाना सिरोही सदर।
- आसूलाल कानि. 647 पुलिस थाना सिरोही सदर।
- लक्ष्मणसिह कानि. 314 पुलिस थाना सिरोही सदर।
- भजन लाल कानि. 489 पुलिस थाना सिरोही सदर।
- जगदीशकुमार चालक कानि. 899 पुलिस थाना सिरोही सदर।

