PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा असामाजिक तत्वों द्वारा धारदार हथियार छुरी, चाकू, तलवार आदि लहराते हुये रील बनाकर सोशल मिडिया पर अपलोड करके आम जनता में दशहतगर्दी का माहौल उत्पन्न करने की वारदातों को गंभीरता से लेकर दिनांक 09.02.2026 से एक विशेष अभियान वृत आबूपर्वत क्षेत्र में चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम उप अधीक्षक पुलिस वृत आबूपर्वत के सुपरविजन में श्री प्रदीप डांगा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर, हरचन्दराम देवासी निपु. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर व लक्ष्मणसिंह नि.पु. पुलिस थाना आबूरोड रिको के नेतृत्व में हरिदास स.उ.नि. पुलिस थाना आबूरोड सदर मय जाब्ता द्वारा सोशल मिडीया पर मोनिटरिंग कर धारदार हथियार के साथ रील बनाकर आम जनता में दशहत फैलाने हेतु सोशल मिडिया पर अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान कर मुल्जिम मावाराम पुत्र भुताराम जाति गरासिया उम्र 28 साल निवासी रेडवाकलां थाना आबूरोड सदर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर मुल्जिम के विरूद्ध प्रकरण संख्या 82/26 जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
पुलिस थाना आबूरोड सदर द्वारा दूसरी कार्यवाही करते हुये जयन्तिलाल हैड कानि. 793 मय जाब्ता द्वारा अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र सोनाराम जाति गरासिया उम्र 22 साल निवासी धामसराफली मुंगथला को दस्तयाब कर उसके कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर प्रकरण संख्या 83/26 जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
पुलिस थाना आबूरोड सदर द्वारा तीसरी कार्यवाही करते हुये फुलाराम स.उ. नि. मय जाब्ता द्वारा अभियुक्त गमाराम पुत्र शंकरलाल जाति गरासिया उम्र 22 साल निवासी वाला की फली चनार थाना आबूरोड सदर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर प्रकरण संख्या 84/26 जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
पुलिस थाना आबूरोड सदर द्वारा चौथी कार्यवाही करते हुये जितेन्द्रदास स.उ. नि. मय जाब्ता द्वारा अभियुक्त तौफिक उर्फ कालिया पुत्र मोहम्मद मुमताज जाति मुसलमान उम्र 21 साल निवासी आकराभटा थाना आबूरोड सदर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर प्रकरण संख्या 85/26 जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
इसी तरह पुलिस थाना आबूरोड रिको द्वारा कार्यवाही करते हुये हीराराम हैड कानि. 428 मय जाब्ता द्वारा अभियुक्त हरिश कुमार पुत्र रायमल जाति ग्रासिया उम्र 26 वर्ष पेशा मजदूरी निवासी थलाफली, जाम्बुड़ी थाना आबूरोड़ सदर को दस्तयाब कर मूल्जिम के कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर अभियुक्त को गिरफतार कर प्रकरण संख्या 46/26 जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस थाना आबूरोड सदर द्वारा कार्यवाही करते हुये सोशल मिडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार के साथ रील बनाकर प्रदर्शित करने पर चार आरोपियों की इंस्टाग्राम आईडी ब्लॉक करवायी गयी।
आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार मुल्जिमः-
- मावाराम पुत्र भुताराम जाति गरासिया उम्र 28 साल निवासी रेडवाकलां थाना आबूरोड सदर।
- पंकजकुमार पुत्र सोनाराम जाति गरासिया उम्र 22 साल निवासी धामसराफली मुंगथला।
- गमाराम पुत्र शंकरलाल जाति गरासिया उम्र 22 साल निवासी वाला की फली चनार थाना आबूरोड सदर।
- तौफिक उर्फ कालिया पुत्र मोहम्मद मुमताज जाति मुसलमान उम्र 21 साल निवासी आकराभटा थाना आबूरोड सदर।
- हरिश कुमार पुत्र रायमल जाति ग्रासिया उम्र 26 वर्ष पैशा मजदूरी निवासी थलाफली. जाम्बुड़ी थाना आबूरोड़ सदर।
मुल्जिमों के कब्जे से जब्त हथियारः-05 तेज धारदार छुरियां।
उक्त अभियान दिनांक 09.02.2026 से लगातार जारी है। घातक हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों की पहचान कर उनके विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

