PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
श्री कुंदेश्वर महादेव मंदिर के 16वे पाटोउत्सव पर बुधवार से 2 दिवसीय होंगे कई अनुष्ठान
बुधवार सुबह अन्नपूर्णा एवं शिव जी की मूर्ति उत्थान एव हवन आहुति के साथ होगी भजन संध्या
गुरुवार को नौ शिखरो पर एक साथ चढ़ाई जाएगी ध्वज
तखतगढ 17 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर के प्राचीन मंदिर श्री कुंदेश्वर महादेव मंदिर की फाल्गुन सुदी दूज गुरुवार 19 फरवरी को श्री कुंदेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सानिध्य में 16वे पाटोउत्सव पर मंदिर में विराजमान श्री अन्नपूर्णा माता एवं भगवान शिव की नई प्रतिमा स्थापना के साथ ध्वजा चढ़कर पाटोउत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें बुधवार से दो दिवसीय कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम को लेकर मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा श्री कुंडेश्वर महादेव मंदिर को रंग बिरंगी लाइट डेकोरेशन की रोशनी से जगमगाहट सजाया गया है।
बुधवार सुबह मंदिर प्रांगण में विराजमान श्री अन्नपूर्णा माता एवं शिवजी की खंडित प्रतिमाओं का विधिवत उद्यापन होगा। उसके बाद दोपहर को पंडितों द्वारा वेद मंत्रोचार से हवन कुंड में आहुति दी जाएगी और रात्रि विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। गुरुवार सुबह श्री अन्नपूर्णा माता एवं भगवान शिव जी की प्रतिमा की गाजे बाजे के साथ स्थापना के बाद सभी नौ मंदिरों के शिखरो पर 16 वे पाटोउत्सव पर धूमधाम से ध्वजा चढ़ाई जाएगी।जिस को लेकर जयपुर से नई प्रतिमा पहुंच चुकी है और संपूर्ण तैयारी कर ली गई है

