PALI SIROHI ONLINE
बैंगलोर में शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी का एक दिवसीय प्रवास, विभिन्न कार्यक्रमों में रहे शामिल
बैंगलोर (दलपतसिंह भायल ) शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी एक दिवसीय प्रवास पर बैंगलोर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री श्री 1008 रविशंकर के आश्रम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शिरकत की और संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। विधायक भाटी का इंद्रसिंह चंपावत के आवास पर भव्य बहुमान किया गया। इस अवसर पर नरपतसिंह राठौड़ (बैरठ), शैतानसिंह (निंबवास), रोबिनसिंह, वीरेंद्रसिंह, उत्तमसिंह, शैतानसिंह (होथीगांव) सहित अनेक समाजबंधुओं ने साफा व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
अपने संबोधन में विधायक भाटी ने समाज की एकता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया तथा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

