PALI SIROHI ONLINE
जितेंद्र सिंह राजपुरोहित
देसुरी उपखंड क्षेत्र के गांथी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुरुओं की डोली के पास एक विशाल अजगर दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
इस दौरान वनरक्षक पुष्पेंद्र मीणा, बस्ती मल मीणा और लक्ष्मण मीणा ने सूझबूझ व साहस का परिचय दिया। ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को काबू में लिया गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं होने दी गई।
रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं और तुरंत विभाग को सूचना दें।

