PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा असामाजिक तत्वों द्वारा धारदार हथियार छुरी, चाकू, तलवार आदि लहराते हुये रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करके आम जनता में दशहतगर्दी का मौहाल उत्पन्न करने की वारदातों को गंभीरता से लेकर दिनांक 09.02.2026 से एक विशेष अभियान वृत आबूपर्वत क्षेत्र में चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम आरपीएस उप अधीक्षक पुलिस वृत आबूपर्वत के सुपरवीजन में प्रदीप डांगा निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर, हरचन्दराम देवासी निपु. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर व लक्ष्मणसिंह निपु. थाना आबूरोड रिको के नेतृत्व में कैलाशचन्द उनि पुलिस थाना आबूरोड सदर मय जाब्ता द्वारा सोशल मीडीया पर मोनिटरिंग कर धारदार हथियार के साथ रील बनाकर आमजनता में दशहत फैलाने हेतु सोशल मिडिया पर अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान कर मुल्जिम सुरेश कुमार पुत्र भीमाराम जाति गरासिया उम्र 25 साल निवासी रेडवाकला थाना आबुरोड सदर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर मुल्जिम के विरूध प्रकरण संख्या 78/26 जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
पुलिस थाना आबूरोड सदर द्वारा दूसरी कार्यवाही करते हुये सखाराम सउनि. मय जाब्ता द्वारा अभियुक्त संजय पुत्र खेमाराम जाति गरासिया उम्र 20 साल निवासी खलीफली निचलागढ पुलिस थाना आबूरोड सदर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर प्रकरण संख्या 79/26 जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
पुलिस थाना आबूरोड सदर द्वारा तीसरी कार्यवाही करते हुये मसरूराम हैड कानि, नम्बर 65 मय जाब्ता द्वारा अभियुक्त रमेशकुमार पुत्र सामीरा जाति गरासिया उम्र 20 साल निवासी मातादेवी उपलीफली खडात थाना आबूरोड सदर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर प्रकरण संख्या 80/26 जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
पुलिस थाना आबूरोड सदर द्वारा चौथी कार्यवाही करते हुये भवरलाल हैड कानि. नम्बर 368 मय जाब्ता द्वारा अभियुक्त विरमाराम पुत्र फताजी जाति ग्रासीया उम्र 25 साल निवासी मातादेवी बिचलीफली खडात थाना आबूरोड सदर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर प्रकरण संख्या 81/26 जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
इसी तरह पुलिस थाना आबूरोड रिको द्वारा कार्यवाही करते हुये पुखराज उनि. मय जाब्ता द्वारा अभियुक्त परेश भाई पुत्र खुमा भाई जाति ग्रासीया उम्र 21 वर्ष पैशा मजदूरी निवासी रनारिया पुलिस थाना अमीरगढ़ जिला बनासकांठा गुजरात को दस्तयाब कर मूल्जिम के कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर अभियुक्त को गिरफतार कर प्रकरण संख्या 44/26 जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार मुल्जिमः-
1. सुरेश कुमार पुत्र भीमाराम जाति गरासिया उम्र 25 साल निवासी रेडवाकला थाना आबुरोड सदर जिला सिरोही।
2. संजय पुत्र खेमाराम जाति गरासिया उम्र 20 साल निवासी खलीफली निचलागढ पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही।
3. रमेशकुमार पुत्र सामीरा जाति गरासिया उम्र 20 साल निवासी मातादेवी उपलीफली खडात थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही।
4. विरमाराम पुत्र फताजी जाति ग्रासीया उम्र 25 साल निवासी मातादेवी बिचलीफली खडात थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही।
5. परेश भाई पुत्र खुमा भाई जाति ग्रासीया उम्र 21 वर्ष पैशा मजदूरी निवासी रनारिया पुलिस थाना अमीरगढ़ जिला बनासकांठा गुजरात।मूल्जिमों के कब्जे से जब्त हथियारः- 05 तेज धारदार छुरियां
उक्त अभियान दिनांक 09.02.2026 से लगातार जारी है। घातक हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों की पहचान कर उनके विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

