PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा/खीमाराम मेवाडा
पुलिस थाना साण्डेराव की लगातार कार्यवाही।> नवम्बर माह मे नमस्ते हॉटल पर खडी स्कॉर्पियो कार का कांच तोडकर आभूषण चोरी करने वाली हरियाणा की गैंग का पर्दाफाश।> शातिर नकबजन उपेन्द्र उर्फ बिन्दु गिरफतार।
पाली-श्यामराजसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना साण्डेराय ने बताया कि दिनांक 25.11.2025 को एनएच 62 पर स्थित नमस्ते हॉटल के बाहर दिन में खडी स्कॉर्पियो कार के कांच तोडकर अज्ञात मुलजिमानो द्वारा आभूषण चोरी करने की वारदात घटित हुई थी जिसकी गम्भीरता को देखते हुए अज्ञात मुलजिमान की धरपकड़ हेतु चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बाली के मार्गदर्शन में जितेन्द्रसिह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक मृत सुमेरपुर के सुपरविजन में मन थानाधिकारी श्यामराजसिंह नि.पु. पुलिस थाना साण्डेराव के नेतृत्व में निम्न टीम का गठन किया गया –
गठित टीम
1. श्यामराजसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना साण्डेराय।
2. श्रवणसिंह सउनि पुलिस थाना साण्डेराव। (विशेष भूमिका)
3 पाबुसिंह कानि 1353 पुलिस थाना साण्डेराव ।
4. सांवलाराम कानि 585 पुलिस थाना साण्डेराय।
5. टीकमचन्द कानि 456 पुलिस थाना साण्डेराय।
6. सुरेन्द्रसिंह कानि 1458 पुलिस थाना साण्डेराव
7. देवीसिंह कानि 760 पुलिस थाना साण्डेराव। (विशेष भूमिका)
अन्य सहयोगी टीम
1. गौत्तम आचार्य मु.आ. 531 साईबर सैल पाली।
2. शैलेन्द्र माटी कानि. 1804 साईबर सैल पाली।
3जोगेन्द्र सिंह कानि. 121 साईबर सैल पाली।
4. अमरेशपुरी कानि 1815 साईबर सैल पाली।
घटना प्रार्थी विरेन्द्रप्रतापसिंह पुत्र छैलसिंह जाति राजपुत निवासी धामसीन पुलिस थाना रानीवाडा जिला जालोर ने एक टाईपशुदा रिपोर्ट दिनांक 25.11.2025 को इस मजमून की पेश की कि दिनांक 25.11.2025 को मैं व मेरी पत्नी दोनो मेरी स्कॉर्पियो कार से गांव गुडा जैतसिंह ने शादी प्रोग्राम में शरिक होकर वापस अपने गांव जा रहे थे तब एनएच 62 पर स्थित नमस्ते हॉटल के बाहर कार खड़ी कर मैं व मेरी पत्नी दोनो चाय व वॉशरूम के लिए हॉटल मे गये व वापस आये तब मेरी गाडी स्कॉर्पियो का कांच टूटा हुआ था तथा गाडी में रखे आभूषण चोरी हो चुके थे। वगैरह रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 143 दिनांक 25.11.2025 को धारा 305 (2) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
मन थानाधिकारी के निर्देशन में गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरो के फुटेज चैक किये गये व मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीके तथा घटना की मोडस आपरेन्डी अनुसार अन्र्तराज्य आरोपियों को चिन्हित कर हरियाणा की गैंग के सरगना उपेन्द्र उर्फ बिन्दु को दस्तयाब कर बाद पूछताछ के मुलजिम द्वारा नकबजनी की वारदात स्वीकार करने पर गिरफतार किया गया मुलजिम से माल मशरूका बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। मुलजिम द्वारा कारित अन्य नबकजनी की वारदातों के बारे में भी पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार मुलजिमान का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण- नाम पता मुलजिमपूर्व मे दर्ज प्रकरण
उपेन्द्र उर्फ बिन्दु पुत्र हरीकिशन उम्र 32 साल निवासी धमतान साहिब पुलिस थाना गढ़ी जिला जिन्द 06 हरियाणा।
आमजन से अपीलः- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन गुप्त व प्रहार के सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व याछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप मोबाईल नम्बर 925 125 5006 पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

