PALI SIROHI ONLINE
बाली शिक्षा सहयोगियो ने उपखंड अधिकारी को CM के नाम सौंपा ज्ञापन।
बाली उपखंड के आदिवासी क्षेत्र मे संचालित मां बाडी केंद्रो पर ताले लगे हुए है और शिक्षा सहयोगी अनिच्छितकालीन कलमबंद हडताल पर है ।
तमाम शिक्षा सहगियो ने आज बाली उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई को मुख्यमन्त्री भजनलाल के नाम ज्ञापन प्रेषित कर अवगत करवाया कि पाली जिले मे सत्र 2014 -15 की गई वर्तमान मे 69 माॅ बाडी केंद्र संचालित है एंव सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश मे 2838 मां बाडी व डे- केयर केंद्र संचालित है जिसमे 3991 शिक्षा सहयोगी कार्य कर रहे है जो डिग्रीधारी योग्यता रखने वाले है जो पुर्ण रुप से कर्तव्य निभा रहे है।
निम्न मांगे है जो बार बार राज्य सरकार को अवगत करवाने के बावजूद भी बजट 2026-27 मे मां बाडी शिक्षा सहयोगी के हित मे निर्णय नही लेने से नाराज शिक्षा सहयोगियो ने अनिच्छितकालीन कलमबंद हडताल शुरु कर दी है जबतक सरकार मांगे नही मानेगी तबतक शिक्षा सहयोगी हडताल खत्म नही करेगे।
ज्ञापन मे मां बाडी संघ जिलाध्यक्ष चैतान लाल गरासिया,मुकेश गरासिया,अर्जुन लाल,धिराराम, मानाराम,किशोर जी,शंकरलाल,जीवाराम मीणा,सघन लाल,चुनाराम,आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
*चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सेन का ग्रामीणों ने किया स्वागत, जिला स्तर पर सम्मानित होने पर ग्रामीणों में खुशी*
https://palisirohionline.in/chamunderi-rahul-sen//

