PALI SIROHI ONLINE
पाली जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल द्वारा पीएमएसएमए व प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के उत्कृष्ठ कार्य करने पर चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राहुल सेन को जिला स्तरीय समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने पर डॉ राहुल सेन का ग्रामीणों ने माला साफा पहनाकर स्वागत कर बधाई दी और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल, बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया का ग्रामीणों ने आभार जताया।
गैरतलब है कि पाली जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल ने सराहनीय कार्य करने वाले चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सेन सहित 12 चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सा अधिकारियों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर चामुंडेरी प्रसासक जसवंत राज मेवाडा, सहकारी समिति उपाध्यक्ष बीजेपी पवक्ता हरिसिंह पवार, सेवा निर्वत नर्सिग अधिकारी ओम प्रकाश लखारा, सेरु सिंह पवार, रंजीत सिंह मेफावत, सुभाष चंद्र, दिलीप कुमार, भूपेंद्र पालीवाल, पिंटु कुमार सहित कही ग्रामीण मौजूद रहे।








