PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : फाल्गुन, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, सोमवार सायं 05:35 तक, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सावान तारीख 27, सूर्य उत्तरायण,शिशिर ऋतु, 16 फरवरी।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र रात्रि 08:48 तक इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। वरियान योग रात्रि 01:50 तक, इसके बाद परिघ योग रहेगा। शकुनि करण सायं 05:35 तक, इसके बाद चतुष्पद करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-कुंभ, चंद्र-मकर,मंगल-मकर, बुध-कुंभ, गुरु-मिथुन, शुक्र-कुंभ, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 07:30 से 09:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : मुनि वासुदेव पूज्यनाथ जयंती ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:07 से 08:30 तक अमृत का,प्रातः 09:54 से 11:17 तक शुभ का, दोपहर 02:05 से 03:28 तक चर का, दोपहर 03:28 से सायं 06:15 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने और एक समय भोजन करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध, शहद और गंगाजल अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और समस्त सुख मिलते हैं। आज वरियान योग में खेत अथवा भूमि का दान करना शुभ फलदायी होता है।

