PALI SIROHI ONLINE
मेष;अंक 2, शुभ रंग नीला : कारोबार में बदलाव की योजना सफल रहेगी। कार्यस्थल पर शानदार परिणाम मिल सकते हैं। भावुकता नुकसानदायी हो सकती है। खर्च की अधिकता परेशान करेगी। आर्थिक संतुलन बनाए रखें।
वृष; शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला धैर्य और संयम जरूरी है। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। समय पर काम पूरा करना कठिन हो सकता है। साझेदारी में टकराव की संभावना है। सोच-समझकर निर्णय लें।
मिथुन; शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी: तीखी बातों से मित्र नाराज हो सकते हैं। सही समय पर लिए फैसले लाभ देंगे। रुक-रुक कर चल रहे कामों से लाभ सीमित रहेगा। अधिकारियों से टकराव संभव है। व्यवहार में संयम रखें।
कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग जामुनी : व्यर्थ कार्यों में समय और धन खर्च होगा। कहासुनी से मन दुखी हो सकता है। अटका धन वसूलना कठिन रहेगा। विवादित मसले सुलझ सकते हैं। धैर्य से काम लें। जल्दबाजी से बचें। नए संपर्क बनेंगे।
सिंह;शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी लेनदेन में सावधानी रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बिखरे कामों में परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। कर्ज से तनाव बढ़ सकता है। खर्च पर नियंत्रित रखें।
कन्या;शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी काम के प्रति पूरी एकाग्रता रहेगी। मित्र नाराज हो सकते हैं। व्यापारिक सौदे लाभदायक रहेंगे। दुविधा से छुटकारा मिलेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं। सोच-समझकर निर्णय लें। आस्था बढ़ेगी।
तुला;शुभ अंक 8, शुभ रंग सफेद दिखावे के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। मेहनत के बावजूद इच्छित परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। कानूनी मामलों में चिंता बढ़ेगी। संयम बनाए रखें। राजकीय कायों से राहत मिलेगी।
वृश्चिक;शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला अनचाहे लोगों से असहजता रहेगी। खामोश रहने से दूरी बढ़ सकती है। खोया धन मिलने के योग हैं। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आकस्मिक लाभ संभव है। आत्मविश्वास बनाए रखें।
धनु;शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा दौड़धूप के बावजूद सफलता सीमित रहेगी। सामूहिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। नौकरी के इच्छुकों को सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य संबंध मजबूत होंगे। धैर्य के साथ प्रयास जारी रखें।
मकर:शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल निजी बातें गोपनीय रखें। कुछ लोग भ्रमित कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सतर्क रहना जरूरी है। कार्यस्थल पर सुविधा का अभाव रहेगा। अपनों का साथ हिम्मत देगा।
कुंभ शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : दिन सामान्य रहेगा। वैचारिक मतभेद से मन परेशान रहेगा। अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी पड़ेगी। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक रहेगी। खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मीन;शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : सफलता के लिए कार्ययोजना बदलनी पड़ेगी। मेहनत का लाभ दूसरों को मिल सकता है। जानबूझकर की गई गलती भारी पड़ेगी। मांगलिक खर्च संभव है। आर्थिक योजना बनाकर चलें।

