PALI SIROHI ONLINE
दांतीवाड़ा ग्राम में पहाड़ी पर आग जलाकर मनाई दुदेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि।
दिन भर मंदिर पर शिव भक्तो की रही भारी भीड़
दातीवाड़ा गांव मे दुदेश्वर महादेव मंदिर पर शंध्या आरती के समय पहाड़ी पर आग जलाकर अनोखे अंदाज मे महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता हैं दुदेश्वर महादेव सेवा समिति कोषाध्यक्ष हरिलाल गर्ग ने बताया की यह परम्परा पीढ़ियों से चलती आ रही हैं एसी मान्यता रही हैं की पहाड़ी पर आग जलाने से भगवान शंकर खुश होते हैं तथा गांव मे किसी भी प्रकार की बीमारिया या संकट नहीं आते हैं वर्षो से यह परम्परा चलती आ रही हैं
शिवरात्रि मेले मे सेवा समिति के गोमाराम चौधरी, देवाराम प्रजापत, हरिलाल हीरागर, अमृत माली, हसमुख मालवीय,रामलाल चौधरी, जोगाराम देवासी सहित बाली, कोट, टिपरी, धणी, पांचलवाडा सहित आस पास के गावों के शिव भक्तो की भारी भीड़ रही।

