PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल
पाली कैबिनेट मंत्री ने कुमावत ने दौलपुरा में किया विकास कार्यों का लोकार्पण
पाली जिले के प्रवास के दौरान पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर के कई गांवों में विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया।
उन्होंने ग्राम पंचायत धणा के ग्राम दौलपुरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वीकृत राशि से आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया।
इसी तरह कुमावत ने दौलपुरा में ही पंचायत समिति मद से 9.90 लाख रुपए की राशि से निर्मित खेल मैदान की चारदिवारी का उदघाटन किया। साथ ही विधायक कोष से स्वीकृत राशि से टयूबवैल पर लगे थ्री फेज विद्युत कनेक्शन का उदघाटन किया। इसी तरह ग्राम बड़ली में टोल नाका से गांव तक 3.3 किमी. संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।
इस मौके पर धणा के पूर्व उप सरपंच खंगाराराम देवासी, पूनम सिंह, बीडीओ प्रमोद दवे, मंडल उपाध्यक्ष शंकर सिंह राजपुरोहित, डीवाईएसपी प्रभुलाल कुमावत, डॉ. अंकित पटेल, पूर्व वार्ड पंच रताराम, ग्राम सेवक किशोर कुमार आदि मौजूद रहे।

