• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सोजत में मिनी कंटेनर अज्ञात वाहन से टकराया, ड्राइवर की मौत, केबिन चकनाचूर हुआ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 19, 2026
in Local
0
सोजत में मिनी कंटेनर अज्ञात वाहन से टकराया, ड्राइवर की मौत, केबिन चकनाचूर हुआ

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 162 पर रविवार तड़के एक सड़क हादसा हुआ। सोजत के पास एक मिनी कंटेनर अज्ञात वाहन से टकरा गया। इस दुर्घटना में कंटेनर के ड्राइवर की मौत हो गई।

चंडावल थाने के सहायक उप निरीक्षक भगवानराम ने बताया-यह हादसा रविवार तड़के करीब 3:00 बजे हुआ। हल्का क्षेत्र के सांडिया गांव के पास फोर लेन हाईवे पर पाली से ब्यावर की ओर जा रहा मिनी कंटेनर आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गया। कंटेनर की रफ्तार अधिक होने के कारण उसका केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
टक्कर के बाद उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी ड्राइवर केशव केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल ड्राइवर को बाहर निकाला गया। उसे तत्काल चंडावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

चंडावल में स्थिति गंभीर होने पर केशव को सोजत के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक ड्राइवर के शव को सोजत जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कंटेनर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद राजमार्ग सुचारू हो गया। मृतक ड्राइवर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे अलीगढ़ से रवाना हो चुके हैं।

Previous Post

अल्पकालीन फसली ऋण की अदायगी तिथि 15 मई तक बढ़ाई गई

Next Post

पाली-हाजरी लगने का तीन घंटे तक इंतजार कर लौट रहे हैं मनरेगा श्रमिक

Next Post
पाली-हाजरी लगने का तीन घंटे तक इंतजार कर लौट रहे हैं मनरेगा श्रमिक

पाली-हाजरी लगने का तीन घंटे तक इंतजार कर लौट रहे हैं मनरेगा श्रमिक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page