PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 19 को
-सुबह चलकर शाम को लौटेगी ट्रेन
जोधपुर। यात्रियों को रामदेवरा आवागमन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्टेशनों के बीच 19 फरवरी को स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 19 फरवरी गुरुवार को सुबह 9.30 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04868 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल उसी दिन दोपहर 2 बजे रामदेवरा से रवाना होकर शाम 5.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
यह रामदेवरा स्पेशल ट्रेन मार्ग में राईका बाग,मंडोर,मारवाड़ मथानिया,तिंवरी,ओसियां,मारवाड़ लोहावट एवं फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 9 सामान्य श्रेणी कोच एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 कोच रहेंगे।

