PALI SIROHI ONLINE
प्रभुराम सिरवी
मारवाड़ जंक्शन सीरवी छात्रावास मै केन्द्रीय बजट व राजस्थान सरकार बजट
पर भाजपा कार्यकर्ताओं का ओबीसी मोर्चा द्वारा श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी बहुत अच्छी रही । कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशि प्रकाश प्रजापत , ओबीसी मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष हेमन्त कुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, ताराचंद शर्मा, शैलेश वर्मा व अनेक वक्ताओं ने श्रमिक सम्मेलन में बजट पर प्रकाश डालकर श्रमिकों व किसानों के हितों की जानकारी दी ।
समारोह में भाजपा जिला प्रवक्ता पंकज जी चौधरी पुनाराम जी चौधरी पूर्व ज़िला परिषद सदस्य ,गजेन्द्र सिंह जी मेवाडा ओबीसी ज़िलाध्यक्ष जोधपुर , मेगाराम जी चौधरी पंचायत समिति सदस्य, सुरेश सिंह रावत सिरियारी मंजल अध्यक्ष, महेन्द्रजी नायक धनला मंडल अध्यक्ष, सुरेश भेरवानी व दिनेश दास महामंत्री मारवाड़ मंडल , मीना देवड़ा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, रेखा चौहान पूर्व महा मंत्री मारवाड़ मंडल, हेमन्त जी जैन, भोपालसिह जी राजपुरोहित , मनोहर सिहजी रावत , अमरसिंह जी , मोहननाथ ,बाबूलाल मालवीय , रजत शर्मा , सोहनजी गर्ग, देवारामजी देवासी, कलपेश जैन , गोविंद वरेचा व अनय भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

