• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अल्पकालीन फसली ऋण की अदायगी तिथि 15 मई तक बढ़ाई गई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 19, 2026
in Local
0
अल्पकालीन फसली ऋण की अदायगी तिथि 15 मई तक बढ़ाई गई

PALI SIROHI ONLINE

*अल्पकालीन फसली ऋण की अदायगी तिथि 15 मई तक बढ़ाई गई*

पाली, 19 अप्रैल। पाली केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित खरीफ 2025 के अल्पकालीन फसली ऋण अब 15 मई 2026 तक जमा कर सकेंगे।

बैंक के प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला ने बताया कि पूर्व में इन ऋणों की देय तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित थी, जिसे राज्य सरकार द्वारा बढ़ाकर 15 मई 2026 अथवा ऋण वितरण तिथि से एक वर्ष (जो भी पहले हो) कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में किसान संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति या बैंक शाखा में बकाया ऋण राशि जमा कर सकेंगे। निर्धारित समयावधि में ऋण चुकाने पर किसानों को ब्याज में राहत प्रदान की जाएगी, जिसमें 4 प्रतिशत ब्याज सहायता राज्य सरकार द्वारा एवं 3 प्रतिशत ब्याज सहायता केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी।

इस निर्णय से बैंक के लगभग 17,420 किसानों को लाभ मिलेगा, जो अब 15 मई 2026 तक बिना ब्याज के अपनी बकाया ऋण राशि जमा कर सकेंगे।

Previous Post

मुमुक्षु अंजू की बंदोली निकली: रविवार को सांसारिक सुख त्याग कर लेंगी राणावास में दीक्षा

Next Post

सोजत में मिनी कंटेनर अज्ञात वाहन से टकराया, ड्राइवर की मौत, केबिन चकनाचूर हुआ

Next Post
सोजत में मिनी कंटेनर अज्ञात वाहन से टकराया, ड्राइवर की मौत, केबिन चकनाचूर हुआ

सोजत में मिनी कंटेनर अज्ञात वाहन से टकराया, ड्राइवर की मौत, केबिन चकनाचूर हुआ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page