PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा तखतगढ
पाली। पाली में बेटे के साथ बाइक पर सामाजिक कार्यक्रम में जा रही 70 साल की वृद्धा को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेक्टर सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा के दौरान पैर टूट गए। गंभीर हालत में पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। लेकिन एम्बुलेंस में डालते ही वृद्धा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें वापस ट्रोमा वार्ड में लाकर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किा। सीपीआर भी दिया लेकिन वृद्धा की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पाली जिले के खौड़ गांव निवासी 70 साल की पार्वती देवी पत्नी रताराम प्रजापत अपने 50 वर्षीय बेटे चम्पालाल के साथ शनिवार को बाइक से हेमावास गांव आ रही थी। इस दौरान सोनाई मांझी गांव के निकट तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेक्टर ने पीछे से इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैरों के ऊपर से ट्रेक्टर का पहिया निकल गया।
जिससे पैर टूट गए। खून बहने लगा। इलाज के लिए उन्हें एम्बुलेंस से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें वापस ट्रोमा वार्ड में लाया गया। जहां उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। हॉस्पिटल में श्रवण संत व अन्य ने उन्हें संभाला और सांत्वना दी। दोनों मां-बेटे हेमावास गांव में अपने रिश्तेदार का देहांत होने के चलते सामाजिक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।

