PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही- महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधुपर द्वारा वांछित ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में जसाराम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकट सुपरविजन में बाबूलाल राणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर माननीय जिला एवं सैशन न्यायालय सिरोही के प्रकरण सं. 16/2019 व अपराध संख्या 201/2018 धारा 147, 148, 364, 302/149 भादसं. पुलिस थाना शिवगंज में जारी वांछित स्थाई वारन्टी मनोज कुमार उर्फ मोडाराम उर्फ मोडिया पुत्र कालुराम जाति वाल्मिकी उम्र 35 साल निवासी मंडीया रोड पाली हाल दादावाडी शिवगंज थाना शिवगंज की दस्तयाबी हेतु थाना हाजा की टीम द्वारा पाली सकूनत पर जाकर मालुमात किया तो वारन्टी अपनी सकूनत पर नहीं मिला जिस पर सुचना संकलन कर वांछित स्थाई वारन्टी की तलाश करते हुये गांव नोवी तहसील सुमेरपुर मे अपने रिश्तेदार के घर पर रहना ज्ञात हुआ जिस पर गांव नोवी पहुच वांछित स्थाई वारन्टी के रिश्तेदार के घर पर दबीश देकर वांछित स्थाई वारन्टी मनोज कुमार उर्फ मोडाराम उर्फ मोडिया दस्तयाब कर थाना लेकर उपस्थित आये। वांछित स्थाई वारन्टी वर्ष 2018 के चर्चित ललित माली हत्या काण्ड के प्रकरण में वांछित था। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित स्थाई वारन्टी मनोज कुमार को दिनांक 09.06.2025 को आजीवन कारावास से दण्डित किया है।
गिरफ्तारशुदा स्थाई वारन्टीः मनोज कुमार उर्फ मोडाराम उर्फ मोडिया पुत्र कालुराम जाति वाल्मिकी उम्र 35 साल निवासी मंडीया रोड पाली हाल दादावाडी शिवगंज थाना शिवगंज जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. बाबूलाल राणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज।
2. किशन पालीवाल कानि 1037 पुलिस थाना शिवगंज।
3. रमेश कुमार कानि 1075, पुलिस थाना शिवगंज।

