PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव
बीजापुर निकटवर्ती गांव करणवा के सामुदायिक भवन में आयुष्मान कार्ड योजना के अन्तर्गत वैद और्थोपेडिक डेन्टल केयर फिजियोथैरेपी सेन्टर सुमेरपुर द्वारा शिविर आयोजित कर हड्डी रोगी और दांत रोगीयो की जांच और उपचार किया गया
समाज सेवी भंवर सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में हड्डी रोग के 187 ओर दंत रोग के 57 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाईयां वितरण किया गया वैद आर्थोपेडिक हॉस्पिटल सुमेरपुर/पालनपुर के जोड़ रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ अमित वैद पालनपुर की टीम के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ शिखर शाह, डेंटल सर्जन डॉ जाह्नवी गहलोत द्वारा निःशुल्क चिकित्सा की गई एवं आवश्यक दवाईयां निःशुल्क वितरण किया, निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करवना सरपंच छैलसिंह चौहान एवं भंवरसिंह चौहान द्वारा आयोजित कर ग्रामीण जनता को लाभान्वित किया।
शिविर में अजीज भाई कुरैशी,वेनाराम,नारायणलाल, पुखराज,दीपसिंह,भंवरसिंह, वैद हॉस्पिटल के पीआरओ प्रेमचंद बरुत,यशपालसिंह, तमन्ना का सहयोग रहा।
