PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के नितोड़ा गांव में एक बंद मकान से चोरों ने करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 1 लाख रुपए नकद चुरा लिए। ग्रामवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
चोरी की इस वारदात में चोर 10 तोला सोना, लगभग 4 किलोग्राम चांदी और 1 लाख रुपए नकद सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
मकान मालिक को सूचना मिलने पर उन्होंने स्वरूपगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कवायद भी शुरू कर दी है।
पुलिस ने मकान मालिक हंसा राम पुत्र धनजी घांची की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश में पुलिस ने आसपास के थानों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है, ताकि यह पता चल सके कि चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले कितने आरोपी इस समय फरार हैं या जिला कारागार से बाहर हैं।

