PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के काछोली में एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत को देखते हुए उसे स्वरूपगंज अस्पताल से सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। काछोली स्थित घरका माता मंदिर के पास नागपुरा निवासी मीना कुमारी पुत्री रुपाराम ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत लगातार बिगड़ती देख परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
स्वरूपगंज अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने युवती का प्राथमिक इलाज शुरू किया। हालांकि, उसकी हालत में सुधार न होने और लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सिरोही ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है, लेकिन उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है।

