PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर। जोधपुर में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले के एक थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार, एक युवक ने उससे दोस्ती की और फिर दोनों में बातचीत होने लगी। इसके बाद युवक ने पीड़िता को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। पीड़िता ने बताया कि होटल में युवक के साथ 3 युवक भी मौजूद थे। होटल में उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने बदनामी के डर से घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।
जब परिजनों ने पीड़िता का बदला हुआ व्यवहार देखा और उससे पूछताछ की, तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। घटना करीब 25 दिन पुरानी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच वेस्ट महिला अनुसंधान अपराध सेल एडीसीपी नीरज शर्मा को सौंपी गई है।

