PALI SIROHI ONLINE
हावड़ा-जोधपुर एवं हावड़ा-बीकानेर ट्रेनों का बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव तय
जोधपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के अंतर्गत संचालित हावड़ा-जोधपुर एवं हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेनों का बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट, जो 14 फरवरी शनिवार को हावड़ा जंक्शन से प्रस्थान करेगी, वह 15 फरवरी से संचालन वाले चार दिवसों में बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर रात्रि 10.20 बजे पहुंचेगी तथा 10.22 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22307 हावड़ा-बीकानेर(त्रि साप्ताहिक) सुपरफास्ट, जो 13 फरवरी को हावड़ा से रवाना हुई,वह 14 फरवरी से संचालन दिवसों में बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर रात्रि 10.20 बजे आगमन एवं 10.22 बजे प्रस्थान करेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी आदेशों तक उक्त ठहराव के कारण इन ट्रेनों के अन्य स्टेशनों के संचालन समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

