PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
दीया” ने दिया पर तखतगढ कस्बे के नसीब में अँधेरा, बढते भारी वाहनो से सिमटता तखतगढ
शिक्षाविदो एवं समाजसेवीयों ने भी जताई गहरी चिंता तखतगढ के लिए बाईपास अत्यंत महत्वपूर्ण
तखतगढ 13 फरवरी (खीमाराम मेवाडा ) तखतगढ नगर मे बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार के कारण कस्बे में यातायात का लगातार अतिभारी बढ़ता दबाव के साथ संकरी सड़कों और बाजार क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति को लेकर लंबे समय से बाईपास सड़क की मांग की जा रही है। ताकि भारी वाहनों को कस्बे के बाहर से निकाला जा सके। लेकिन राजस्थान विधानसभा में पेश हुए बजट को सरकार भले ही “विकसित राजस्थान 2047” की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रही हो लेकिन सुमेरपुर उपखंड एव तखतगढ़ कस्बे के लिए यह बजट निराशा और उपेक्षा का शिकार बनने के साथ साथ चार दिन पूर्व मुख्य बाजार में हुई घटना को देखते हुए पिछले तीन दिनो से लगातार नगरवासीयो एव राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधियो द्वारा पूर्व में की गई मांग के अनुसार बाईपास सड़क निर्माण को लेकर विस्तार से समाचार प्रकाशित होने के बाद अब स्थानीय शिक्षाविद एव समाजसेवी भी बाईपास सड़क को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
दीया” ने दिया पर तखतगढ कस्बे के नसीब में अँधेरा
तखतग के लिए बाईपास सड़क निकाल ने की लगातार उठ रही मांग के बाद शुक्रवार को स्थानीय निवासी और राष्ट्रपति सम्मानित सेवानिवृत्ति शिक्षाविद मीठालाल जोशी ने भी गहरी चिंता व्यक्त करत हुए बहुत ही सुंदर पंतीयो मे शानदार प्रतिक्रिया की जोशी कहा की दीया” ने दिया पर तखतगढ कस्बे के नसीब में अँधेरा आगे कहा तखतगढ नाम धरा था “दीया” आपने लगा कि अब उजियारा होगा। तखतगढ कस्बे में नया नजारा होगा पर बजट में तखतगढ कस्बे की अनदेखी ने तखतगढ जनता को घोर निराशा हाथ लगी। समस्याओं के स्थाई हल को तरस रही है जनता। बढते भारी वाहनो से सिमटता नजर आ रहा है। मैन बाजार। तखतगढ की जनता ने दो बार बिपरजॉय एवं अतिवृष्टि के प्रकोप को झेला है। उम्मीद थी तखतगढ कस्बे को बाईपास रोड की बजट के माध्यम से सौगात हाथ आएगी। आखिर डूब क्षेत्र की बस्ती एवं कॉलोनियाँ को कब बाढ से निजात मिलेगी। आस लगाए इन्तजार था। फरवरी 2026 बजट घोषणा की लेकिन दिल के आरमांन आँसुओ में बह गए। राज्य सरकार से माँग रहेगी कि पूरक बजट में विशेष पैकेज तखतगढ को दें। जनता ने भरोसा जताया है।
बाईपास अत्यंत महत्वपूर्ण
मामले को लेकर किसान नेता एव समाजसेवी जब्बरसिंह तरवाडा ने अपनी प्रतिक्रिया मे कहा की नगर की आबादी क्षेत्र मे बाईपास के अभाव मे बिगड़ती यातायात व्यवस्था एव दुरघटनाओ मे कमी लाने के लिए बाईपास जैसे विकास कार्य जरूर होने चाहिए पब्लिक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेरा तो सरकार से निवेदन है। की धवलिया चौकी से नेशनल हाइवे 325 तक बाईपास होना चाहिए और हाईवे के फालना रोड की तरफ पूर्व में प्रस्तावित चार पुलियो का भी निर्माण भी होना चाहिए ताकि पानी का अपने-आप निकाल हो जाए। और आम जनता को सुकून मिले और मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुद्दे पर हमारै कैबिनेट मंत्री जरूर सज्ञान लेंगे
