PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-जहाज मंदिर में आज हुऐ 18 अभिषेक, सजाई आंगी
शनिवार को विजय मुर्हुत में होगा ध्वजारोहण
सिरोही। श्री पावापुरी तीर्थ के निकट स्थित जहाज मंदिर की दुसरी वर्षगांठ पर शुक्रवार को योग वरिष्ठ मुनिराज पुण्यरत्नचन्द्रसूरीजी एवं नयशेखरसूरीजी म. सा. की निश्रा में सुबह 18 अभिषेक का कार्यक्रम जिनालय में विधिकारक चिरागभाई ने करवायें।
भगवान मुनिसुव्रतस्वामी एवं अन्य विराजित परमात्मा की प्रतिमा पर दुध, जल एवं औषधियों का 18 बार अभिषेक श्रावक-श्राविकाओं ने गाजते बाजते किया। दोपहर में वहां गुरूमंदिरो में विराजित दादा श्री पाश्र्वचन्द्रसूरीजी की पूजा अर्चना की गई। शाम को आरती एवं मंगलदीप हुआ ओर संगीतकार कमलचंद बाठिया ने भक्ति भावना करवाई।
इस अवसर पर बैंगलोर, कलकत्ता एवं नागौर से बडी संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए। शाम को जिनालय में भगवान मुनिसुव्रतस्वामी एवं दादा गुरूदेव की प्रतिमा पर विशेष आकृषक आंगी रचना की गई जिसके दर्शन के लिए भक्तों की भीड उमड पडी।
ध्वजारोहण: द्वितीय वर्षगांठ पर शनिवार को ध्वजा विधि प्रातः 9 बजे शुरू होगी एवं विजयमुर्हुत में विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ गाजते-बाजते ध्वजा लेकर जिनालय पहंुचेगे ओर वहां ध्वजा फरकाई जायेगी।


