PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा असामाजिक तत्वों द्वारा धारदार हथियार छुरी, चाकू तलवार आदि लहराते हुये रील बनाकर सोशल मिडिया पर अपलोड करके आम जनता में दशहतगर्दी का माहौल उत्पन्न करने की वारदातों को गंभीरता से लेकर दिनांक 09.02.2026 से एक विशेष अभियान वृत आबूपर्वत क्षेत्र में चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम आरपीएस उप अधीक्षक पुलिस वृत आबूपर्वत के सुपरविजन में प्रदीप डांगा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर, हरचन्दराम देवासी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर व श्री लक्ष्मणसिंह नि.पु. थाना आबूरोड रिको के नेतृत्व में थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर मय जाब्ता द्वारा सोशल मिडिया पर मोनिटरिंग कर धारदार हथियार के साथ रील बनाकर आम जनता में दशहत फैलाने हेतु सोशल मिडिया पर अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान कर मुल्जिम प्रवीण पुत्र रामाराम जाति ग्रासिया उम्र 19 साल पेशा ऑटो चालक निवासी नया जोड क्यारीया पुलिस थाना आबुरोड सदर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर मुल्जिम के विरूद्ध प्रकरण जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
इसी प्रकार पुलिस थाना आबूरोड शहर द्वारा दूसरी कार्यवाही करते हुये जगमालसिंह स.उ.नि. मय जाब्ता द्वारा अभियुक्त राजुराम पुत्र मावलराम जाति ग्रासिया उम्र 24 साल निवासी चन्डेला आबूरोड सदर को दस्तयाब उसके कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस थाना आबूरोड सदर द्वारा कार्यवाही करते हुये कैलाशचन्द्र स.उ.नि.पु. मय जाब्ता द्वारा धारदार हथियार के साथ विडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर अभियुक्त श्रवण पुत्र हीराराम जाति ग्रासिया उम्र 23 साल निवासी नवजी पटेल फली भक्योरजी मूंगथला थाना आबूरोड सदर को दस्तयाब उसके कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मूल्जिम को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस थाना आबूरोड सदर द्वारा दूसरी कार्यवाही करते हुये धीरेन्द्रप्रतापसिंह हैड कानि. नंबर मय जाब्ता द्वारा धारदार छुरी के साथ रील बनाकर सोशल मिडिया पर अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान कर मुल्जिम मुकेश पुत्र मावाराम जाति गरासिया उम्र 20 साल पेशा मजदुरी निवासी चण्डेला थाना आबूरोड सदर के कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस थाना आबूरोड सदर द्वारा तीसरी कार्यवाही करते हुये भंवरलाल हैड कानि. 368 मय जाब्ता द्वारा मुल्जिम दिनेश कुमार पुत्र रेशराराम जाति गरासिया चौहान उम्र 19 साल पेशा मजदुरी निवासी चौहानो की फली चनार थाना आबुरोड सदर के कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी तरह पुलिस थाना आबूरोड रिको द्वारा कार्यवाही करते हुये हीराराम हैड कानि. 428 मय् जाब्ता द्वारा अभियुक्त भलाराम पुत्र सामीराराम उर्फ सामाराराम जाति ग्रासिया उम्र 32 वर्ष निवासी धागीयाफली, थाना आबूरोड़ सदर को दस्तयाब कर मूल्जिम के कब्जे से बिना वैध लाईसेन्स के एक खतरनाक तेज धारदार छुरी बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।अभियान के दौरान पुलिस थाना आबूरोड शहर द्वारा कार्यवाही करते हुये सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार के साथ रील बनाकर प्रदर्शित करने पर तीन आरोपियों की इंस्टाग्राम आईडी ब्लॉक करवायी गयी।
आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार मुल्जिमः-
- प्रवीण पुत्र रामाराम जाति ग्रासिया उम्र 19 साल पेशा ओटो चालक निवासी नया जोड क्यारीया पुलिस थाना आबुरोड सदर जिला सिरोही।
- राजुराम पुत्र मावलराम जाति ग्रासीया उम्र 24 साल निवासी चन्डेला आबूरोड सदर जिला सिरोही।
- श्रवण पुत्र हीराराम जाति ग्रासिया उम्र 23 साल निवासी नवजी पटेल फली भक्योरजी मूंगथला थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही।
- मुकेश पुत्रमावाराम जाति गरासिया उम्र 20 साल पेशा मजदुरी निवासी चण्डेला थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही।
- दिनेश कुमार पुत्र रेशराराम जाति गरासिया चौहान उम्र 19 साल पैशा मजदुरी निवासी चौहानो की फली चनार थाना आबुरोड सदर जिला सिरोही।
- भलाराम पुत्र सामीराराम उर्फ सामाराराम जाति ग्रासीया उम्र 32 वर्ष निवासी धागीयाफली. थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही।
मूल्जिमों के कब्जे से जब्त हथियारः 6 तेज धारदार छुरियां
उक्त अभियान दिनांक 09.02.2026 से लगातार जारी है। घातक हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों की पहचान कर उनके विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
