PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा
सिरोही-महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधुपर द्वारा वांछित ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में जसाराम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकट सुपरविजन में कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा स्थाई वारण्टी नारायण पुत्र होबाजी जाति घाँची उम्र 52 वर्ष निवासी पालडी एम थाना पालडी एम को दस्तयाब कर दिनांक 12.02.2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः- नारायण पुत्र होबाजी जाति घाँची उम्र 52 वर्ष निवासी पालडी एम थाना पालडी एम।
पुलिस टीमः-
1- कैलाशदान निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम
2- अशोक कुमार हैड कानि 704 पुलिस थाना पालडी एम
3- राकेश कुमार कानि 1062 पुलिस थाना पालडी एम
4- हरीश कुमार कानि 748 पुलिस थाना पालडी एम
