PALI SIROHI ONLINE
प्रभुराम चौधरीं
रानी भगवानपुरा रेल्वे स्टेशन के e – 74 रेल्वे ब्रिज पर रोड लाईटे शुरू करवाने व सडक दुरूस्तीकरण करवाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता भरत शर्मा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी रानी शिवा जोशी को जिला क्लेकटर के नाम ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की।
ज्ञापन मे बताया गया कि कॉरिडोर कॉपरेशन आफ इंडिया लिमिटेड ,सार्वजनिक निर्माण विभाग व विधुत वितरण निगम मे समन्वय के अभाव में उद्घाटन के चार वर्ष बाद भी न तो रोड लाईटे शुरू हुई नही रोड का दुरूस्तीकरण हुआ फलस्वरूप हादसे व दुखांकिता का अंदेशा बना रहता है।रानी अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित,कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सीरवी, वकील दिनेश पांरगी,वकील नारायण सिंह विंगरला, वकील प्रवीण रावल नाडोल, वकील भवानी सिंह जीवन्द,गिरधारीलाल खारडा,प्रभुराम बिजोवा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
सामाजिक कार्यकर्ता भरत शर्मा ने वताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा19लाख25हजार का डिमांड जमा करवाने के कई माह बीत जाने के बावजुद विधुत विभाग ने विधुत लाईन बिछाने का कार्य शुरू नही किया। बहरहांल हादसे का खतरा बना रहता है।
