PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जीवन को खुशियों से भरना खुशी जैसी खुराक नहीं गम जैसी बीमारी नहीं- अस्मिता दीदी
सात्विक जीवन शैली अपना ना सच्ची आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त की जा सकती हैं- रंजू दीदी
तखतगढ 13 फरशरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ कस्बे के सैनिक कॉलोनी बस्ती स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सूर्य विश्वविद्यालय शाखा तखतगढ में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा पवित्र वातावरण में मनाया गया कार्यक्रम में अस्मिता दीदी पचपदरा ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष मे आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए बताया की व्रत रखना है। तो हमें अपनी बुराइयों को खत्म करने का व्रत रखना है। एक दिन व्रत ले लीजिए कि आज हम क्रोध नहीं करेंगे अपने जीवन को स्वस्थ रखने के लिए अनेक प्रकार का जो नशा है। उनसे भी अपने आप को दूर रखेंगे जागरण का मतलब है। अपनी आत्मा को आध्यात्मिकता की जागृति लाना जीवन में दुख अशांति कष्ट को खत्म करना उन्होंने विशेष सबसे संकल्प भी करवाया कि रोज सवेरे परमपिता परमात्मा का ध्यान करना और अपने जीवन को खुशियों से भरना खुशी जैसी खुराक नहीं गम जैसी बीमारी नहीं आदरणीय रंजू दीदी ने बताया की त्योहार हमारे में उमंग उत्साह भरता है।
महाशिवरात्रि का रहस्य बताते हुए महाशिवरात्रि केवल धार्मिक पर्व नहीं बल्कि आत्मा और परमात्मा के दिव्या मिलन की पावन रात्रि इस दिन परमात्मा शिव कलयुग के अंधकार में ज्ञान का दीपक प्रज्वलित कर मानवता को सत्य शांति और पवित्रता का मार्ग दिखलाते हैं उन्होंने सभी को संकल्प के माध्यम से आत्म चिंतन और आत्मा परिवर्तन का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया
रंजू दीदी ने परमात्मा शिव का संदेश सुनते हुए कहा कि सात्विक जीवन शैली अपना ना सच्ची आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त की जा सकती हैं उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मानसिक अशांति तनाव और नैतिक गिरावट से आज अनेकों प्रकार बीमारी आए उनसे मुक्ति होने का एकमात्र उपाय आत्म जाग्रति कार्यक्रम में पुलिस थाना अधिकारी शैतान सिंह शुभकामना देते हुए कहा शिवरात्रि में हम अपने जीवन में विशेष संकल्प करें अपना जीवन सदा खुशियों से भरा रहेगा मीठा लाल जोशी ने कहा शिवरात्रि त्यौहार मनाते हुए हमें अपनी आत्मा को भी जागृत करना है विशेष अपने परिवार को संभालना बहुत जरूरी है।
दिन प्रतिदिन मोबाइल में बच्चों का जीवन बिगड़ता जा रहा है। उनसे विशेष ध्यान देते हुए अपना और परिवार का कल्याण करना है। व्यापार संघ मंडल अध्यक्ष मनरूपमल सुथार ने भी शुभकामनाएं दी जबर सिंह तरवाड़ा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं दी वीणा देवी रावल तगाराम, मोहन मालवीय, मनोहर सिंह, ताराचंद एवं आसपास के गांवो से पधारे सभी ने संकल्प लिया भावना बहन ने सबका स्वागत किया शोभा दीदी ने सबका धन्यवाद सिणधरी से मीनाक्षी बहन और पादरु से एकता बहन ऊषा बहन भाग लिया हरजी पादरली दुजाना कौशेलाव उम्मेदपुर तखतगढ कार्यक्रम का समापन प्रभु प्रसाद वितरण करके समापन किया गया ओम शांति

