• March 14, 2026

रानी को विधायक केसाराम चौधरीं ने दी 50 लाख के विकास कार्यो की सौगात

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

विधायक ने दि रानी प्रताप बाजार के पानी की पाईप लाईन की सौगात ,रानी मे विधायक केसाराम चौधरी विधायक का स्वागत समारोह


रानी को विधायक केसाराम चौधरीं ने दी 50 लाख की विकास सौगात: धर्मवीर मैदान से जैन अष्टापथ मंदिर तक पाइपलाइन व सीसी सड़क निर्माण को स्वीकृति
रानी। नगर के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य को स्वीकृति मिली है।

धर्मवीर मैदान से जैन अष्टापथ मंदिर तक पाइपलाइन एवं सीसी सड़क निर्माण का कार्य लगभग 50 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इस कार्य से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पाइपलाइन फूटने की समस्या का स्थायी समाधान होगा और रानी निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस कार्य की स्वीकृति मे  विधायक केसाराम चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयासों से इस विकास कार्य को मंजूरी मिली।

वहीं इस स्वीकृति के लिए रानी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भारत राठौड़, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा तथा अध्यक्ष  हरीश गेहलोत  पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंतिलाल वैष्णव द्वारा भी लंबे समय से लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्य स्वीकृत हो पाया।

You cannot copy content of this page