PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर जिले में एक महिला नेता से रेप का मामला सामने आया है। महिला ने एक एडवोकेट के खिलाफ रेप, ब्लैकमेल करने और आईटी एक्ट में गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने गुरुवार शाम को थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले एक साल से आरोपी के ऑफिस में जूनियर के रूप में काम कर रही थी। आरोपी वकालत के काम और क्लाइंट्स से मिलने के लिए मुझे कार से ले जाता था।
करीब 4 महीने पहले उसने मुझे ऑफिस बुलाया और कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसके बाद मेरा सिर चकराने लगा। करीब आधे घंटे बाद मुझे होश आया तो मेरे कपड़े अस्त-व्यस्त थे।
पीड़ित ने कहा कि जब मुझे होश आया तो आरोपी हंसने लगा और बोला मैने तुम्हारा न्यूड वीडियो बना लिया है। अब मैं जैसा कहूं वैसा ही करना, नहीं तो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा।
इसके बाद मैं 2-3 दिन ऑफिस नहीं गई। उसके बाद मुझे कॉल कर ऑफिस बुलाया, फिर भी आरोपी ने मुझे वीडियो शेयर करने की धमकी दी।पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने उससे कहा कि एआई तकनीक की मदद से उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए हैं और उन्हें परिचितों में शेयर कर दिया है।
साथ ही शारीरिक संबंध बनाने और एक अन्य प्रकरण में समझौता कराने का दबाव भी बनाया। आरोपी ने लगातार फिजिकल रिलेशन का दबाव और मानसिक रूप से परेशान किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराया है। मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है।
