PALI SIROHI ONLINE
सादड़ी बारली सादड़ी में एक मकान से नकबजनी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपी को न्यायालय आदेश से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। जिनकी निशानदेही पर चोरी गए सोना चांदी जेवरात व 25-30 फीसदी जेवरात बरामद किए। वारदात का मुख्य आरोपी अजय मारवाड़ी की तलाश जारी है। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिनको 12 फरवरी को पुलिस – रिमांड अवधि खत्म होने पर सादडी सिविल न्यायालय आदेश पर बाली – उप कारागृह भेजा है।
एएसआई भगवानसिंह ने बताया कि 20 जनवरी को बारलीसादडी जेठाबा नाईगली निवासी शोभा पत्नी मोहनलाल प्रजापत के मकान में नकबजनी वारदात को अंजाम देकर 03लाख रुपए की नकदी व लाखों के सोने चांदी जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने जाटों की डोरण सादडी निवासी कमलेश जाट, वडोदरा गुजरात सिकलीगर गैंग के परेश उर्फ शिवा वाघेला, सोनुसिंह सिख एवं उसके रिश्तेदार रघबीर उर्फ रघुबीरसिंह सिख को गिरफ्तार कर कब्जे से कार बरामद की। गिरफ्तार चारों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। जिनकी निशानदेही पर सोना चांदी के जेवरात व नकदी बरामद की गई। गुरुवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर सिविल न्यायालय के आदेश से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

