PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड -गांधीनगर निवासी युवक ने गुरुवार को पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को सरकारी अस्पताल लाए, जहां से उसे रैफर कर दिया है। थानाधिकारी हरचंदराम के अनुसार गांधीनगर निवासी रवि राणा ने गुरुवार को युवती के घर के आगे पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सरकारी अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार कर पालनपुर रैफर किया। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है।

