PALI SIROHI ONLINE
जालोर-एक युवक ने अपने साथ 8 लाख की ठगी करने और बैंक अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए जालोर एसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
प्रमोद शर्मा निवासी भीनमाल शहर 8 लाख रुपए की ठगी करने और बैंक खाते का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसे साइबर फ्रॉड की राशि का मोहरा बनाया गया।8 लाख कैश निकाल कर देने को कहा था
प्रमोद शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को उसके मित्र भरत स्वामी ने फोन कर बताया कि उसके परिचित अभिषेक बिश्नोई ने कहा कि 8 लाख रुपए उसके खाते में डलवाए जाएंगे। जिसे कैश निकाल कर देगा होगा। 2 जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भीनमाल शाखा स्थित खाते में ‘बालाजी इंटरप्राइजेज’ नामक खाते से 8 लाख रुपये जमा हुए। भरत के कहने पर प्रमोद ने बैंक से राशि निकालकर उसे दे दी, जिसे बाद में अभिषेक को सौंप दिया गया।
साइबर ठगी की रकम जमा करवाई
6 जनवरी को बैंक ने राशि को संदिग्ध बताते हुए पूछताछ की। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपी टालमटोल करने लगे और संपर्क बंद कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसे साइबर फ्रॉड की राशि का मोहरा बनाया गया। उसने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज व कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है। 20 जनवरी को थाने में रिपोर्ट देने के बावजूद मामला दर्ज नहीं हुआ, जिस पर पीड़ित ने जालोर एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
