PALI SIROHI ONLINE
जयपुर। प्रदेश के स्टेट हाईवे पर निजी वाहनों को सरकार टोल फ्री नहीं करेगी। वसुंधरा राजे सरकार के समय 2018 में स्टेट हाइवे टोल फ्री किया गया था उसके बाद अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार ने टोल शुरू कर दिए थे तब से टोल व्यवस्था जारी है।
भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने ने कहा कि 14 मई 2018 को निजी हल्के वाहनों को स्टेट हाईवे से टोल मुक्त करने की अधिसूचना को 31 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने वापस ले लिया था।
निजी वाहनों को स्टेट हाईवे पर टोल मुक्त करने का राज्य सरकार के पास वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
वसुंधरा राजे सरकार के समय 2018 में छोटे निजी वाहनों को स्टेट हाईवेपर टोल फ्री करने का फैसला किया था। इस फैसले को गहलोत सरकार ने पलट दिया था।
