PALI SIROHI ONLINE
जालोर-सरवाना थाना पुलिस ने नकबजनी के दर्ज प्रकरण में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी सांचौर के निर्देश व डीएसपी सांचौर के सुपरविजन में थानाधिकारी मोहनराम निपू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि 9 फरवरी को बिठियावाड़ी निवासी दलपतसिंह (45) ने रिपोर्ट दी कि 8 व 9 फरवरी की मध्य रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने उनकेमकान का ताला तोड़कर चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर ली। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों को ट्रेस किया और सिरोही के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के भोगिया फली मोरस निवासी भारमाराम पुत्र सोपाराम और शकराराम पुत्र गोमाराम गमेती को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ही आरोपियों ने वारदात कबूली। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में माल बरामदगी और अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है
भारमाराम मुख्य सरगना, दोनों पर पहले से नकबजनी के 25 केस, आदतन बदमाश हैं
पकड़े गए दोनों ही आरोपी आदतन बदमाश हैं। दोनों के विरुद्ध पूर्व में नकबजनी 25 केस दर्ज हैं। भारमाराम के विरुद्ध 20 केस और शंकराराम के विरुद्ध 5 केस दर्ज हैं। आरोपी पहले गांव में रैकी करते। उसके बाद रात को चोरी करते। आरोपी वारदात से पहले अपना मोबाइल अपने घर ही छोड़कर आते, ताकि घटनास्थल पर ट्रेस ना हो सके। इसके अलावा गांव में घुसने से पहले वे अपनी बाइक को गांव से बाहर ही छोड़ देते। वे सिर्फ अपने साथ 3 किलो का लोहे का सरिया रखते। इससे वे ताला तोड़कर कीमती सामन चोरी करते।
