PALI SIROHI ONLINE
सायला। बाड़मेर-जालोर स्टेट हाईवे पर शनिवार को हुए हादसे में पति की उसी दिन मौत के बाद अब उपचाररत पत्नी की भी मौत हो गई।
7 फरवरी को जीवाणा में एक अनार मंडी के सामने एक ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत हुई। इसमें बाइक सवार दंपत्ति गंभीर घायल हो गए थे। घटना के बाइक सवार सिराणा निवासी सूजाराम को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया और उनकी पत्नी लीला देवी की स्थिति गंभीर होने से उन्हें हायर सेंटर रैफर किया था। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। बुधवार को लीला देवी का अंतिम संस्कार किया। दंपत्ति की दो बेटियां है।

