PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ की धनी आबादी क्षेत्र से गुजरते भारी वाहनों कै लिए बाईपास अति आवश्यक
पाली सिरोही ऑनलाइन की खबर पर भाजपा एवं कांग्रेस नेताओं ने भी जताई चिंता
तखतगढ 11 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ मे बाईपास के अभाव मे कस्बे मे बढती धनी आबादी के कारण अब दिन ब दिन मुख्य बाजार से गुजरता पादरली रोड से चक्की गली अव्यवस्थित यातायात और संभावित हादसों के कारण प्रतिदिन भारी एवं अतिभारी वाहनों का इसी संकरे मार्ग से गुजरना आमजन के लिए गंभीर संकट का कारण बन चुका है। इसी संकडे सड़क पर तखतगढ से आहोर तहसील एव भाद्राजून तहसील के दजॅनो गावो तक भारी वाहन पत्थरों एवं कंक्रीट भरकर डंपर ट्रेलरो का आवागमन बढता जा रहा है। जबकी इसी सड़क मार्ग पर कई सरकारी व निजी विद्यालय, मुख्य बाजार, रहवासी कॉलोनियां धनी आबादी क्षेत्र के साथ साथ धार्मिक स्थल भी हैं। और जगह-जगह 15 फीट की ऊंचाई पर झूलते विद्युत तारों हो रहे हादसो जैसी गंभीर समसयाओ को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मांग के अनुसार बाईपास की मांग को विस्तार से प्रकाशित होने के बाद अब भाजपा एवं कांग्रेस नेताओं ने भी तखतगढ़ के लिए बाईपास को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बाईपास जरूरी और अति आवश्यक होना बताया है।
अगर बाईपास बनता है तो भारी वाहन यहां से होंगे डाइवर्ट
आप को बता दे की अगर तखतगढ के लिए बाईपास बनता है। तो आहोर तहसील के पादरली,भूती,चांदराई,कंवला सहित विभिन्न गावो सै आवागमन करने वाले भारी वाहन धवलिया चौकी से जवाई नहर के सहारे होते हुए एनएच 325 होल्कर गंतव्य स्थान की और जा सकेगा। दुसरी और पाली से जालौर की ओर जाने वाले भारी वाहन एनएच 62 के केनपुरा से खिमाडा,कोसेलाव,राजपुरा,होते हुए तखतगढ नहेरू रोड होकर नगर मे होते हुए जालोर की तरफ गुजरते है। तो उनको राजपुरा रोड स्थित जवाई नहर से ही बाईपास डायवर्ट होकर एनएच 325 से गुजरने में आसानी रहेगी और तखतगढ़ नगर वासियों को भी राहत मिलेगी। तो आइए आपको बता दे की बाईपास पर किसने क्या कहा
इसका कहना है
निवतॅमान पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा ने कहा की तखतगढ़ में बाईपास की वास्तव में आवश्यकता है । पुराना बस स्टैंड से होते हुए जिला जालौर की तरफ काफी गांवों में आने जाने हेतु मुख्य सड़क संकड़ी होने से यातायात का दबाव बना रहता है । इसके लिए तखतगढ़ के मास्टर प्लान में जो रिंग रोड प्रस्तावित है उसका निर्माण किया जाना आवश्यक हो गया है। जो रिंग रोड एक साथ पुर्ण नहीं होकर अलग-अलग चरणों में भी पूर्ण की जाए तो यातायात का दबाव कम हो सकता है। केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भी आश्वस्त भी किया गया है की शीघ्र ही कोई उचित निस्तारण किया जाएगा ।
क्या कहते हैं सुमेरपुर विधायक प्रत्याशी
सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी एवं जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा की तखतगढ़ में बाईपास की सख्त जरूरत है पर उससे पहले बिपरजॉय में कस्बेवासियों ने जो दंश झेला है। उस पर भी अति शीघ्र कार्य होना चाहिए,पानी निकासी का कार्य सबसे पहले होना चाहिए और जब तक बाईपास न बन जाए तखतगढ़ क़स्बे में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध किया जाना चाहिये,हमारे क्षेत्र से केबिनेट मंत्री और तखतगढ़ नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद भी अगर कस्बेवासी ये दंश झेल रहे है। तो इससे ज़्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता.
क्या कहते हैं निवतॅमान पार्षद
निवतॅमान पार्षद एव युवा नेता राजेश कुमावत ने कहा की तखतगढ़ कस्बे से बीचों बीच से जाने वाला जालोर जिले व जोधपुर जाने वाला भी मार्ग है। जो घनी आबादी क्षेत्र से निकल कर जाता है। इस लिए अब बाईपास बनना जरूरी है। सरकार इस में ठोस कदम उठाकर बाईपास बनाती है। तो तख़्तगड़ क़स्बे की जनता और आवागमन करने वाले भारी वाहनो को भी राहत मिलेगी नहीं तो कभी ना कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
क्या कहते हैं की निवर्तमान अध्यक्ष
नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष ललित रांकावत ने कहा की तखतगढ़ के लिए बाईपास सड़क केवल विकास परियोजना नहीं, बल्कि जन-सुरक्षा की अनिवार्य आवश्यकता है। इस दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।” और बाईपास का प्रपोजल भेजा हुआ है। बहुत जल्द सैंक्शन हो जाएगा।

