PALI SIROHI ONLINE
सोजत-राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर नागा बेरी के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कुछ देर हाईवे बाधित रहा। सोजत नरसिंहपुरा निवासी असगर अली (पुत्र गनी खां) की सुरायता ग्राम में बाइक गैराज है। 10 वर्षों से सोजत सिटी से 30 किमी दूर सुरायता में दुकान चला रहा था और रोज सोजत से अप-डाउन करता था। रोज की सुबह 11 बजे असगर अली सोजत से घर से निकला। अभी वह महज 8 किलोमीटर दूर नागा बेरी के पास ही पहुंचा था कि पीछे से आए एक टैंकर ने उन्हें चपेट में ले लियाटॉवेल डाल ढंकना पड़ा शव : टक्कर के बाद टैंकर का पिछला पहिया बाइक सवार के ऊपर से गुजर गया, इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दुर्घटना के बाद शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे कपड़े से ढककर पुलिस ने कब्जे में लिया। सहायक उप निरीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां एवं दो पुत्र छोड़ गया। उनकी उम्र 8 से 12 वर्ष के बीच है।

