PALI SIROHI ONLINE
बागोड़ा-थाना क्षेत्र के लाखणी गांव में सोमवार को एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान मालिक सांवलराम पुत्र जेपाराम माली ने रिपोर्ट देकर बताया कि आम चौहटे स्थित मेरी दुकान में 9 फरवरी की सुबह 4 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
पड़ोसी केवलाराम ने मुझे सूचना दी। लोगों ने टैंकरों की सहायता से पानी डालकर आग बुझाई। इस आग से दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक व हार्डवेयर सामान और दुकान का फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया।पटवारी ने 9 लाख रुपए के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।

