PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही -नेशनल हाईवे 27 पर स्थित किवरली बनास पुल 13 फरवरी से 22 फरवरी तक 10 दिनों के लिए यातायात के लिए बंद रहेगा। यह निर्णय पुल के रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते लिया गया है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग, आबू रोड के अधिशासी अभियंता रमेश परिहार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तलाठी सड़क मार्ग पर किवरली बनास ब्रिज की मरम्मत आवश्यक है, जिसके कारण 10 दिनों तक आवागमन बाधित रहेगा।
यातायात के सुचारु संचालन के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। सिरोही की ओर जाने वाले वाहन तलेटी से भीमा पटेल मुदरला (काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर) होते हुए कासीन्द्रा से भुजेला एनएच-27 का उपयोग कर सकेंगे।
इसी प्रकार, सिरोही से आबू Asel या माउंट आबू आने वाले वाहनों के लिए हनुमान टेकरी से तरतोली साईं बाबा मंदिर मार्ग खुला रहेगा। उन्होंने आम जन और यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
