• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-ओवरलोड ट्रॉली से उठा ट्रेक्टर, तीन मजदूर गिर कर हुए घायल; पिछले हिस्से में भरी थी खाद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 18, 2026
in Local
0
पाली-ओवरलोड ट्रॉली से उठा ट्रेक्टर, तीन मजदूर गिर कर हुए घायल; पिछले हिस्से में भरी थी खाद

PALI SIROHI ONLINE

पाली में खाद से ओवरलोड ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। ट्रॉली में खाद भरी थी। जबकि ट्रेक्टर पर मजदूर सवार थे। ट्रॉली में ज्यादा वजन के कारण चलता ट्रैक्टर हवा में उछला। इससे ट्रेक्टर पर सवार दो महिलाओं समेत तीन मजदूर गिरकर घायल हो गए। घटना पाली शहर के पास भालेलालव गांव में शनिवार की है।

जानकारी के अनुसार- घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ओवरलोड था ट्रेक्टर

भालेलाव गांव से खाल से भरा ट्रेक्टर लेकर बुजुर्ग किसान शिवाराम खेत की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर पर दो महिलाएं पार्वती पत्नी मोतीराम और भीकी देवी पत्नी पूसाराम भी सवार थीं। बताया जा रहा है कि ट्रॉली खाद से ओवरलोड हो गई थी। ऐसे में शिवाराम ट्रैक्टर पर काबू नहीं रख सका और ट्रेक्टर हवा में उठ गया।

ऐसे में तीनों ट्रैक्टर से नीचे जाकर गिरे। गमीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। तीनों भालेलाव गांव के ही रहने वाले हैं। उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

Previous Post

पाली अवैध हथियार सप्लायरों के खिलाफ कार्यवाही, एक पिस्टल बरामद,दो हथियार सप्लायर गिरफ्तार

Next Post

कुमटिया-सेंदला में शनि महाराज के नाम भव्य भजन संध्या आयोजित, विधायक रानावतं हुए सम्मलित

Next Post

कुमटिया-सेंदला में शनि महाराज के नाम भव्य भजन संध्या आयोजित, विधायक रानावतं हुए सम्मलित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page