PALI SIROHI ONLINE
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी राजस्थान सरकार को स्काउट गाइड संगठन का धन्यवाद बैज से सम्मानित किया।
मंत्री के निजी सहायक जगदीश देवासी ने बताया कि यह समारोह राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुरा जयपुर में आयोजित किया गया समारोह के मुख्य अतिथि हरिभाऊ बागड़े राज्यपाल थे और अध्यक्षता पंचायती राज राज्यमंत्री राजस्थान सरकार ओटाराम देवासी ने की ।
इस अवसर पर स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य और पीसी जैन राज्य सचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे एम आर बर्मा सीओ स्काउट सिरोही भी उपस्थित रहे



