PALI SIROHI ONLINE
पाली। बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने बजट को किसानों गरीबो बेरोजगारों को समर्पित बजट बताते हुए सराहना की बजट में आमलिया भीमाना–ठण्डेबेरी सड़क के लिए 13 करोड़ की बजट घोषणा को भी आमजन के हितार्थ बताया।
बाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिजापुर के निकट आमलिया भीमाना से ठण्डेबेरी तक 11 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए राज्य बजट में 13 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बाली–पाली मार्ग से सीधा संपर्क सुदृढ़ होगा। बजट घोषणा से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग अब पूरी होती नजर आ रही है।
बजट को लेकर बाली कांग्रेस नेता चामुंडेरी प्रसासक जसवंत राज मेवाडा ने बजट को हवा हवाई जुमला बताते हुए कहा कि बजट में ऐसा कुछ नही की धरातल पर आमजन को फायदा हो मात्र बड़ी बड़ी घोषणाएं थोथी दिखाई देगी।

