PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
आहोर-आहोर में भाकरी से चांदराई मार्ग पर बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से आहोर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सुमेरपुर रेफर कर दिया गया।आमने-सामने हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार, चांदराई निवासी सुमित कुमार (पुत्र गुड्डू दमामी) अपने साथी राहुल और एक अन्य के साथ बाइक से मादा भाकरी से चांदराई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
हादसे में रोडला निवासी आकाश कुमार (पुत्र सवाराम प्रजापत) और मुकेश कुमार (पुत्र वचनाराम प्रजापत) व चांदराई निवासी सुमित कुमार (पुत्र गुड्डू दमामी) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सुमित के साथ बाइक पर सवार राहुल ने बताया कि वे सामान्य गति से अपने गांव की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक ने अचानक टक्कर मार दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
