PALI SIROHI ONLINE
माउन्ट आबू-माउंट आबू में पुलिस ने सोशल मीडिया पर धारदार हथियार के साथ रील और तस्वीरें शेयर करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंबेडकर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय भीमाराम पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार छुरी भी बरामद की है।
एसपी प्यारेलाल शिवरान के निर्देशानुसार जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों की रील बनाने और तस्वीरें साझा करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान सूचना मिली कि भीमाराम अपने पास धारदार छुरी रखता है और सोशल मीडिया पर उसके साथ तस्वीरें भी शेयर करता है।
सूचना के अनुसार भीमाराम गौमुख रोड पर धारदार छुरी लेकर अपराध करने की नीयत से घूम रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भीमाराम को बिना लाइसेंस के धारदार छुरी के साथ घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया।

