PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत से बजट मे सुमेरपुर शहर की विशेष सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु दस सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौपा संस्थान के अध्यक्ष पोपट लाल जैन की सान्निध्य मे प्रतिनिधि मंडल केबिनेट मंत्री निजी कार्यालय मे मुलाक़ात कर दस सूत्रीय मांग की जिसमे सुमेरपुर शहर और आस पास के क्षेत्र की जनता के लिए लंबित मांग निम्न है जो बजट मे पूरी की जा सके
1. रोडवेज सुमेरपुर डिपो. सुमेरपुर में रोडवेज डिपो खुलने से पुरे विधानसभा क्षेत्र के लोगो को यात्रा करने एवम व्यापार के लिए सीधी सुविधा उपलब्ध होगी ये मांग लंबे समय से की जा रही है
2. स्टेट हाईवे. प्रदेश के दूसरे शहर की तरह सुमेरपुर में भी स्टेट हाईवे पास किया जाए जो तखतगढ से शुरु होकर सुमेरपुर बिसलपुर बीजापुर लुणावा सादड़ी तक हो जिससे आवागमन के लिए रोडवेज बस भी चलाई जाए और कृषि मंडी भी आने के लिए किसानों को फायदा मिलेगा
3. रिको इकाई कार्यालय. रिको इकाई का मुख्य कार्यालय खुलने से सुमेरपुर शहर का विस्तार होगा , फेक्ट्री ज्यादा लगाई जाएगी, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, दुकानदारों ,ट्रांसपोर्ट गाड़ी वालो को ज्यादा कमाई होगी ये मांग महत्वपूर्ण है जिसे शीघ्र पुरी किया जाए
4. सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन तक रोड़ का चौड़ाईकरण हो और रोड़ लाइट लगाई जाए
5. नगर परिषद. सुमेरपुर शहर के क्षेत्रफल, जनसंख्या और भीड़भाड़ को देखते हुए शहर में नगर परिषद होना चाहिए
6. सुमेरपुर पोमावा पूल पर एवं जवाई ओवर ब्रिज पर लाइटे लगवाई जाये जिससे आवगमन मे सुविधा मील सके
7. सुमेरपुर से सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन तक लाइट के साथ सिटी बस सुविधा शुरू करवाई जाये
8. सुमेरपुर मे FM टॉवर लगवाया जाये
9. नीलकंठ महादेव मंदिर ढ़लान पर विशाल गार्डन बनवाया जाये जिससे शहर के बुजुर्ग एवं आमजन बच्चो के साथ घूमने आ सके मंदिर के दर्शन कर प्राकृतिकमौसम का आनंद लें सके
10. सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन परिसर मे 100 फिट तिरंगा लगवाया जाये
इस मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष राजेश जोशी, सलाहकार रमेश बोराणा गोविन्द राठौड़, पुखराज चौधरी, राजुकीर माली, आदि मौजूद रहे
