PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
आज पेश होने वाले बजट से रानी नगरवासियों को विकास की उम्मीद
राज्य सरकार द्वारा आज बजट पेश किया जा रहा है, ऐसे में पाली जिले के रानी नगर के लोगों ने विकास से जुड़ी अहम मांगें रखी हैं। नगरवासियों का कहना है कि रानी पिछले कई वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पिछड़ता जा रहा है।
लोगों की मांग है कि मुंडारा–चाणोद जिला सड़क को स्टेट हाईवे घोषित किया जाए और इसे रानी के बाईपास होकर ओवरब्रिज के पास से निकाला जाए, ताकि शहर को ट्रैफिक और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।
शिक्षा के क्षेत्र में महिला महाविद्यालय में लड़कों को पढ़ने की अनुमति, नगर में नगर पालिका टाउन हॉल का निर्माण, राजस्थान रोडवेज की नियमित बस सेवाएँ, तथा रानी के CHC को उप जिला अस्पताल का दर्जा देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है,
उप आर टिओ कार्यलय खोला जाए आम वाहन चालक को मिले राहत,
गैस की सब सीडी सभी मध्यम वर्ग को मिले
100 यूनीट लाईट फ्री की घोषणा हो !

